कार्यक्रम की शुरुआत श्रीमती रुचि सक्सेना व हमारे प्यारे बच्चों ने हमारे स्कूल के प्रबंधक महोदय श्री कुनाल शमशेर मल्ला जी व हमारी प्रधानाचार्या श्रीमती ज्योति गुप्ता जी एवं हमारे तीनों निर्णायको ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में हमारे निर्णायको के रूप उपस्थित रहे श्रीमती मीनाक्षी जैन, श्रीमती क्रिस्टीना गोम्स, व श्री नीतीश नंदकिशोर जी
प्रतियोगिता में हमारे चारों सदनों
ने भाग लिया ।
चारों सदनों की कहानी किसी न किसी सीख पर आधारित थी।
प्रतियोगिता में यजुर सदन ने
प्रथम स्थान प्राप्त किया जिनकी कहानी का शीर्षक था। *तालाब का राक्षस।
प्रतियोगिता में
द्वितीय स्थान प्राप्त किया अथर्व सदन ने जिनकी कहानी का शीर्षक था जादुई मुखौटा*।
तृतीय स्थान पर हमारे यजुर सदन रहे हैं जिनकी कहानी का शीर्षक था ईदगाह
अंत में हमारे प्रबंधक श्री कुनाल शमशेर मल्ला जी ने बच्चों को प्रोत्साहन देते हुए उनके कार्य की सराहना की। उनका हौंसला बढ़ाया व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
एवं हमारे तीनो निर्णायको को सप्रेम भेंट देकर उनका अभिवादन किया।
अंत में
हमारी प्राइमरी कोऑर्डिनेटर श्रीमती शैलजा हज़ारिका जी ने सभी का धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

